भारतीय मूल के डॉ. संपत फिर चुने गए रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिनिधि
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉ. संपत शिवांगी को एक बार फिर रिपब्लिकन पार्टी का प्रतिनिधि चुना गया है। उन्हें जुलाई में मिल्वौकी में होने वाले रिपब्लिकन नेशनल कन्वेन्शन (RNC) के लिए के लिए प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। बता दें कि इस सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए औपचारिक रूप से नामित किया जाएगा।78 वर्षीय ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से मैदान में हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय के प्रभावशाली नेता डॉ. शिवांगी को छठी बार सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रतिनिधि चुना गया है। उन्होंने कहा, 'खबर साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे 13 जुलाई से 19 जुलाई तक मिल्वौकी में होने वाले आगामी रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में एक आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है।'
विस्कोन्सिन के मिल्वौकी में चार दिवसीय रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को पार्टी का उम्मीदवार घोषित करेगा। नामांकन प्रक्रिया देश भर से रिपब्लिकन प्रतिनिधियों द्वारा पूरी की जाएगी। बता दें, रिपब्लिकन पार्टी की आजीवन सदस्य और रिपब्लिकन इंडियन काउंसिल व रिपब्लिकन इंडियन नेशनल काउंसिल की संस्थापक सदस्य डॉ. शिवांगी को लगातार छह बार आरएनसी प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है।उन्होंने कहा, 'यह छठी बार होगा जब मैं रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में राष्ट्रीय प्रतिनिधि के रूप में काम करूंगा, ताकि राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार को नामित कर सकूं।'

पीएम मोदी के इजराइल दौरे पर कांग्रेस का तीखा वार, ‘नैतिक कायरता’ का आरोप
Sikkim में भारी बर्फबारी, त्सोमगो झील के पास 2700 से ज्यादा पर्यटक रेस्क्यू
कारोबारी हत्याकांड: चीत्कारों के बीच मानवेंद्र का अंतिम संस्कार, भतीजे ने दी मुखाग्नि
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
ग्वालियर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अभ्युदय जैन हत्या मामले में मां बरी
सिंगापुर में योगी सरकार का बड़ा MoU, नोएडा एयरपोर्ट बनेगा कार्गो हब
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
T20 WC: मिलर संग वीडियो पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर को मिली दुष्कर्म की धमकी? शरीर को लेकर भी हुईं अभद्र टिप्पणियां
MP में 3000 किलो का खजूर बना आकर्षण का केंद्र, बाजार में उमड़ी भीड़
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित