डीएसपी ने हिट ट्रैकों से भरा शानदार सेट पेश किया
मुंबई । हाल ही में म्यूजिक कम्पोजर और रॉकस्टार डीएसपी (देवी श्री प्रसाद) ने हैदराबाद में अपने इंडिया टूर की शुरुआत की। शहर में उनका प्रदर्शन आयोजित किया गया, जो दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ। रॉकस्टार डीएसपी ने अपने हिट ट्रैकों से भरा एक शानदार सेट पेश किया, जिसमें उनके पॉपुलर गाने और डांस मूव्स दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिए।
विशेष रूप से, ‘शिव शिव शंकर’ के शानदार डीजे मिक्स को फैंस ने दिल से सराहा। उनके साथ दर्शकों का जुड़ाव अद्भुत था, और क्लिप्स से यह साफ दिख रहा था कि कैसे उन्होंने अपनी ऊर्जा और टैलेंट से कॉन्सर्ट का माहौल और भी रोमांचक बना दिया। रॉकस्टार डीएसपी ने इस शो में एक शानदार रेड को-ऑर्ड सेट पहना था, और राखी राखी के प्रदर्शन के दौरान अपनी विशेषता और पावर-पैक एनर्जी से सभी का दिल जीता। सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो और तस्वीरों में उनके साथ दर्शकों का उत्साह और तालियों की गूंज साफ सुनाई दे रही थी। हैदराबाद में अपने कॉन्सर्ट के बाद, रॉकस्टार डीएसपी का इंडिया टूर अब देश के अन्य शहरों में आयोजित होने जा रहा है।
हालांकि, बाकी शो के लिए आधिकारिक तारीख और स्थान की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन यह संभावना है कि मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली और अन्य उत्तर भारतीय शहरों में जल्द ही उनके शो होंगे। रॉकस्टार डीएसपी के टूर के साथ-साथ, वह कई बड़े और रोमांचक प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। इनमें अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’, पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, धनुष की ‘कुबेर’, नागा चैतन्य की ‘थंडेल’, अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’, सूर्या की ‘कंगुवा’ और राम चरण की एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल हैं।

सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर