शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने साफ किया: 12वीं का पेपर लीक नहीं हुआ
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा का हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है. NSUI ने दावा किया है कि परीक्षा से पहले देर रात हाथ से लिखा हुआ दो पन्नों का एक प्रश्नपत्र सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हुआ. वहीं इस मामले पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान सामने आया है।
12वीं का पेपर लीक होने का NSUI ने किया दावा
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार 14 मार्च को सीजी बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा आयोजित की गई थी. एक दिन पहले, 13 मार्च की रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर जीनियस एकेडमी ऑनलाइन नामक एक वाट्सएप चैनल पर किसी महिला ने दो पन्नों पर लिखे हुए 15 सवाल साझा किए. रात 2 बजकर 44 मिनट पर उसी महिला ने एक और संदेश लिखते हुए कहा- “इसे भी देख लेना”. इसके बाद कुछ नंबरों से इस पर जवाब भी आए. अगले दिन परीक्षा संपन्न होने के बाद जब प्रश्नपत्र की जांच की गई तो सामने आया कि हिंदी के बी-सेट का प्रश्नपत्र और एक दिन पहले वायरल हुआ पर्चा पूरी तरह एक समान है।
NSUI ने माशिमं के सामने किया प्रदर्शन
अब NSUI ने कार्रवाई करते हुए आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के बाहर प्रदर्शन किया. इसके साथ ही उन्होंने इसके साथ ही हिंदी का पेपर दोबारा करवाने की मांग की है. वहीं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा है, अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो यह बड़े स्तर पर भी आंदोलन करेंगे।
जो दोषी होंगे उस पर कार्रवाई होगी – गजेंद्र यादव
वहीं पेपर लीक होने के मामले में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि 12वीं पेपर लीक नहीं हुआ है. कुछ छात्र संगठन बेवजह पेपर को व्हाट्सएप कर रहे है. माध्यमिक शिक्षा मंडल FIR दर्ज कराएगा. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर कार्रवाई होगी।
साइबर टीम कर रही जांच
वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने इस पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी सोशल मीडिया से 15 मार्च को मिली और अब उन्होंने इसे साइबर टीम को जांच के लिए दे दिया है , जैसे ही पुष्टि होगी कार्यवाही की जाएगी।

ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान