शिक्षा मंत्रालय ने दी UGC-NET की परीक्षा दोबारा कराने को लेकर जानकारी
UGC NET जून 2024 परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे जा रहे हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी वो लगातार इस बात को जानने के लिए इच्छुक हैं कि दोबारा परीक्षा कब होगी?
सरकार ने लिया स्वत: संज्ञान: शिक्षा मंत्रालय
वहीं, गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यूजीसी-नेट के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली थी। मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए परीक्षा रद्द कर दिया। मंत्रालय के अधिकारियों ने ये भी जानकारी दी कि परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
साइबर क्राइम टीम ने दिया था इनपुट: सरकार
सरकार ने तय किया है कि परीक्षा में गड़बड़ी की जांच सीबीआई करेगी। यह परीक्षा 18 जून को ही हुई थी और 11 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसके सफलतापूर्वक संपन्न होने का दावा किया था।
शिक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (14सी) की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जानकारी दी।

कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते