सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे पर बदरा तिराहे के पास सड़क पर शव रखकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ विरोध करने लगे। इस कारण शाम करीब 7:00 बजे से रात 12:00 बजे तक नेशनल हाईवे जाम रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दूसरी और पुलिस और प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन मुआवजे की मांग को लेकर के सड़क पर डटे रहे।
बीते दिन एचआरसी कंपनी की हाईवा फ्लाई ऐश (राखड) लेकर बंद पड़ी हरद ओसियम खदान जा रही थी। इस दौरान कुशियरा रेलवे अंडर ब्रिज के लगे बेरिकेट से पहले हाईवा क्रमांक एमपी 34 एच 1080 ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला प्रीति शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया, जहां से जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान प्रीति की 28 जून को मौत हो गई। भालूमाड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 फ़रवरी 2026)
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी
स्व सहायता समूह द्वारा 'आशा बिहान बाजार' की शुरुआत
’झोपड़ी से पक्के आशियाने तक- पीएम जनमन योजना से बदली रनिया बाई की जिंदगी’
स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का सदैव किया जाएगा स्मरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गार्बेज से गौरव तक: डंपिंग ग्राउंड से बनी ‘जनजातीय गौरव वाटिका’
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’
उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एशियन वॉटरबर्ड सेंसस - 2026