Priyanka Chopra के पति की हालत देख परेशान हुए फैंस
नई दिल्ली। हॉलीवुड के मशहूर सिंगर और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) अपनी आवाज के लिए दुनियाभर में पसंद किये जाते हैं। पिछले कुछ समय से वह दुनियाभर में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। आने वाले समय में भी उनके कई कॉन्सर्ट लाइन में थे। मगर सिंगर को अचानक अपने कॉन्सर्ट को कैंसिल करना पड़ा।
हाल ही में, निक जोनस ने फैंस से माफी मांगते हुए कॉन्सर्ट कैंसिल करने की वजह बताई है। निक की हालत देख उनके चाहने वाले परेशान हो गये। हर कोई निराशा की बजाय उनकी फिक्र कर रहा है।
निक जोनस पड़े बीमार
दरअसल, निक जोनस को इन्फ्लुएंजा ए हो गया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किये गये वीडियो में सिंगर ने दिखाया कि उनकी तबीयत अभी कैसे है। निक ने कहा, "सभी को हाय। मेरे पास आपको सुनाने के लिए कोई मजेदार खबर नहीं है। कुछ दिन पहले मुझे अजीब सा महसूस होने लगा था। जब मैं उठा तो मेरी आवाज जा चुकी थी। पिछले दो-ढाई दिन, यह और भी बदतर हो गया। मैं कल से पूरा दिन बिस्तर पर पड़ा हुआ हूं। शरीर में खुजली, गले में खराश और बहुत बुरी खांसी।"
निक जोनस ने फैंस से मांगी माफी
आगे निक जोनस ने अपने चाहने वालों से माफी मांगी। सिंगर ने कहा कि जोनस ब्रदर्स का शो रीशेड्यूल होने पर उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। प्रियंका के पति ने कहा, "मुझे बस उबरने और इन चीजों को हराने की जरूरत है। मुझे खेद है। मुझे आप लोगों को निराश करने से नफरत है। आप हमारा सपोर्ट करते हैं। आप में से बहुत से लोग उस शो में शामिल होने के लिए ट्रेवल भी कर चुके हैं। बस इतना कहना चाहता हूं कि इस बात से मेरा दिल टूट गया है।" वीडियो के साथ निक जोनस ने कैप्शन में लिखा, "हैलो दोस्तों। मैं इन्फ्लुएंजा ए के तनाव से गुजर रहा हूं, जो चारों ओर फैल रहा है। मैं अभी गाने में असमर्थ हूं। हम हमेशा आप लोगों को बेस्ट शो देना चाहते हैं और मैं अभी मैक्सिको के शो के लिए सक्षम नहीं हूं।" अगले हफ्ते होने वाले शोज को अगस्त के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया है।

भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका