भारत में एफडीआई निवेश 1,000 अरब डॉलर के पार
नई दिल्ली । भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह अप्रैल 2000 से सितंबर 2024 के दौरान 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है। इससे वैश्विक स्तर पर एक सुरक्षित और प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में देश की प्रतिष्ठा को मान्यता मिलती है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों के अनुसार इक्विटी, पुनर्निवेशित आय और अन्य पूंजी सहित एफडीआई की कुल राशि इस अवधि के दौरान 1,033.40 अरब अमेरिकी डॉलर रही। आंकड़ों के मुताबिक लगभग 25 प्रतिशत एफडीआई मॉरीशस मार्ग से आया। इसके बाद सिंगापुर (24 प्रतिशत), अमेरिका (10 प्रतिशत), नीदरलैंड (सात प्रतिशत), जापान (छह प्रतिशत), ब्रिटेन (पांच प्रतिशत), यूएई (तीन प्रतिशत) और केमैन आइलैंड्स, जर्मनी और साइप्रस की हिस्सेदारी रही।आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि के दौरान भारत को मॉरीशस से 177.18 अरब अमेरिकी डॉलर, सिंगापुर से 167.47 अरब अमेरिकी डॉलर और अमेरिका से 67.8 अरब अमेरिकी डॉलर मिले। इनमें से ज्यादातर निवेश सेवा क्षेत्र, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, दूरसंचार, व्यापार, निर्माण विकास, ऑटोमोबाइल, रसायन और दवा क्षेत्र में आया।

अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत
सोना-चांदी 'धड़ाम'! निवेशकों और खरीदारों के लिए खुशखबरी, जानें किस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना