गोपी यादव पर गोलीबारी, सीतापुर में बदमाशों ने पूर्व प्रधान को किया घायल
सीतापुर में 48 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी वारदात से जिले में हड़कंप मच गया है. यहां पूर्व प्रधान गोपी यादव को दबंगों ने गोली मार दी. जिसके बाद घायल पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल से इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है. बता दें कि यह वारदात रामकोट थाना क्ष्रेत्र की है, जहां पूर्व प्रधान गोपी यादव शहर से काम निपटाकर शाम के समय घर जा रहे थे. बबुरी गांव के पास बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. दरअसल जिले में एक बार फिर हुए गोलीकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है. पत्रकार की हत्या का मामला अभी तूल पकड़ रहा है, इसी बीच रामकोट थाना क्षेत्र के जैतीखेड़ा गांव के पूर्व प्रधान और अधिवक्ता के मुंशी गोपी यादव पर हमलावरों ने घात लगाकर जानलेवा हमला किया है.
गोपी यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग
बता दें कि हमलावरों ने गोपी यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. घटना के पीछे चुनावी रंजिश को लेकर गोली मारने की बात सामने आ रही है. प्रत्यक्षदर्शी ने वर्तमान प्रधान पर हमला किए जाने का आरोप लगाया है.
घात लगाए हमलावरों ने चलाईं गोलियां
जैतीखेड़ा के रहने वाले पूर्व प्रधान गोपी यादव, सपा नेता और अधिवक्ता शमीम कौसर सिद्दीकी के मुंशी के तौर पर भी काम करते हैं. वह सोमवार शाम को कोर्ट का काम निपटाने के बाद अपने एक साथी सर्वेश के साथ अलग-अलग बाइक से घर जा रहे थे. जब पूर्व प्रधान गोपी यादव बुरी गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने घेर कर गोलियां चला दीं. ताबड़तोड़ फायरिंग में पांच गोलियां पूर्व प्रधान के शरीर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. हमला करने के बाद हमलावर बाइक से भाग गए.
वर्तमान प्रधान पर आरोप
बताया जा रहा है कि गोलियों की आवाज सुनकर गोपी यादव का साथी सर्वेश घटना स्थल पर पहुंचा. यहां गोपी यादव खून से लथपथ सड़क पर पड़े थे. सर्वेश ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. स्थानीय लोगों ने घायल गोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया. यहां पीड़ित के परिजनों ने वर्तमान प्रधान सिमरन सरदार और अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यह हमला प्रधानी चुनाव की रंजिश के कारण किया गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कई अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग