पटियाला में विदेशी लड़की गिरफ्तार, कर रही थी ड्रग्स की तस्करी
डॉ.गायत्री ✍🏻.....
पटियाला। यहां एक नाइजीरियाई लड़की ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। जालंधर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली इस लड़की को राजपुरा से गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध नाइजीरियाई लड़की बस या किसी अन्य वाहन के जरिए पंजाब में दाखिल होने की फिराक में खड़ी थी, तभी वह नाकाबंदी पर खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गई और एक वाहन से उतरकर वापस भागने लगी। पुलिस पार्टी ने उसे बहुत मुस्तैदी से काबू कर लिया। पुलिस पार्टी ने नाइजीरियन लड़की का नाम पूछा तो उसने घबराते हुए बताया कि वह जालंधर यूनिवर्सिटी में पढ़ती है और उसका नाम बर्निस चालेमा है। वह फिलहाल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, पटियाला में रहती है और नशीला पदार्थ बेचती है। डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि डीआईजी पटियाला रेंज हरचरण सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर इंस्पेक्टर किरपाल सिंह एसएचओ के नेतृत्व में थाना सदर राजपुरा की पुलिस ने बदमाशों और गुंडों को पकड़ने के लिए मुख्य जीटी रोड (राजपुरा से सरहिंद रोड) के सामने एजीएम रिसोर्ट बसंतपुरा में नाकाबंदी की हुई थी। कांस्टेबल परमजीत कौर ने जब गिरफ्तार छात्रा की जांच की तो उसके बैग में कोड्रिल-टी नशीली दवाओं की 45 शीशियां बरामद हुईं। पूछताछ में छात्रा ने यह भी बताया कि उसका भाई यूनिवर्सिटी में पढ़ता था और वहीं नशा बेचता था, जो अब कपूरथला जेल में बंद है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप