पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिकी समयानुसार, सोमवार दोपहर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 78 वर्षीय बिल क्लिंटन को बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ने जानकारी दी कि कोई आपातकालीन स्थिति नहीं है।
बिल क्लिंटन ने 1993 से 2001 तक अमेरिका के 42 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। 2001 में क्लिंटन के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद के वर्षों में पूर्व राष्ट्रपति को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
लंबे समय तक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद 2004 में उनकी क्वॉड बाईपास सर्जरी हुई। साल 2005 में आंशिक रूप से खराब फेफड़े की सर्जरी के लिए अस्पताल गए, और फिर साल 2010 में कोरोनरी आर्टरी में स्टेंट की एक जोड़ी लगाई गई थी।

भारतीय विवाह में हल्दी-तेल की रस्म क्यों मानी जाती है शुभ? जानिए रहस्य
आज का अंक ज्योतिष: 3, 5 और 9 मूलांक वालों की होगी चांदी
मौन की शक्ति: श्री श्री रवि शंकर ने बताया चिंता से मुक्ति का अनोखा तरीका
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण को मिली मंजूरी, महाकौशल को बड़ी सौगात
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक नगर पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत मप्र में शराब बाजार में हलचल
LNCT University में ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का आयोजन
Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, 7 दिन अनुपस्थिति पर नहीं होगी छुट्टी