चार लोगों ने मस्क पर किया एक हजार करोड़ का केस
नई दिल्ली। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क के खिलाफ 4 लोगों ने कोर्ट केस दायर कर दिया है। केस डालने वाले लोगों में ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल भी हैं। इन 4 लोगों ने कहा है कि उन्हें ट्विटर से नौकरी से निकाले जाने के बाद जो क्षतिपूर्ति या मुआवजा दिया जाना था वह पूरा नहीं दिया गया है। यह केस कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में दायर किया गया है। पराग अग्रवाल के अलावा जिन 3 लोगों ने मस्क के खिलाफ मामला दायर करवाया है वह ट्विटर के पूर्व सीएफओ नेड सेगल, पूर्व चीफ लीगल ऑफिसर विजय गड्डे और जनरल काउंसल शॉन एजेट हैं।
याचिकाकर्ताओं की ओर दायर मामले में कहा गया है कि मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण के तुरंत बाद उन लोगों को बिना वाजिब कारण के कंपनी से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मस्क ने उन्हें निकालने के लिए मनगढ़ंत कारण बताए ताकि कंपनी को उन्हें सही मुआवजा न देना पड़े। पूर्व अधिकारियों ने कहा, मस्क अपने बिल नहीं भरते, उन्हें लगता है कि नियम उन पर लागू नहीं होते हैं। जो भी उनके विचारों से अलग सोच रखते हैं उन्हें वह अपनी ताकत और पैसे का इस्तेमाल कर साइड लगा देते हैं। इन लोगों ने मस्क से 138 मिलियन डॉलर या 1061 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। एलन मस्क ने 2022 में 44 अरब डॉलर का भुगतान कर ट्विटर का अधिग्रहण किया था।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी