भावनाओं का विस्फोट है गदर : अनिल शर्मा
हमारी अगली फिल्म वनवास, जिसका नाम पहले जर्नी था, वह भावनाओं का गदर है। यह कहना है फिल्म निर्माता अनिल शर्मा का। फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म भावनाओं का विस्फोट है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें हमने यह दिखाने की कोशिश की कि एक पिता का महत्व सबसे ऊपर होता है। यह एक ऐसी फिल्म है जो हर किसी को पसंद आएगी। यह फिल्म हर पिता देखेगा और फिर अपने बेटों को इसे देखने के लिए कहेगा। फिल्म निर्माता ने कहा कि उन्होंने सिनेमा में अपनी यात्रा श्रद्धांजलि जैसी फिल्मों से शुरू की। फिर बंधन कच्चे धागों का अपने जैसी फिल्में बनाई, जो उनके जीवन की भावनात्मक यात्रा की तरह थी। इसी तरह, वनवास भी एक भावनात्मक यात्रा है, जहां मैं कहता हूं, अपने ही देते हैं अपनों को वनवास, मैं दुनिया का सबसे बड़ा सच बताने की कोशिश कर रहा हूं। यह आज के समय में बहुत प्रासंगिक है। फिल्म निर्माता अनिल शर्मा की गदर 2 फिल्म ने हिंदी सिनेमा में एक साल पूरा कर लिया है। बता दें कि फिल्म में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा ने अभिनय किया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप