रामलला का करें भव्य स्वागत: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद रामलला का आगमन हो रहा है। यह सभी के लिये भक्ति का हर्षोल्लास का क्षण है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से रामलला के भव्य स्वागत की अपील की है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर एवं समीप स्थित क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान में सभी शामिल हों।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी 2024 की शुभ घड़ी में दीप प्रज्वलन कर दीपदान कर रामलला का भव्य स्वागत करें। श्रीरामकथा का श्रवण वाचन करें। उप मुख्यमंत्री ने शाहपुरा भोपाल में स्थित हनुमान और रामलला मंदिर में साफ-सफाई की। उन्होंने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।

भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव
गौतम गंभीर ने AI-डीपफेक मामले में उठाया बड़ा कदम
दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव
‘राज्य सरकारों को 10% अतिरिक्त एलपीजी’ पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
इंदौर ईवी हादसे के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की
रवि मित्तल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सचिन तेंदुलकर ने दी गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं
विधानसभा में धर्मांतरण विधेयक पेश, सदन में गरमाया माहौल