ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने लिए पांच विकेट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन मैच में काफी पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन धमाकेदार वापसी की। ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने अपनी गेंदबाजी से चमक बिखेरी। कभी विकेट के पीछे से शिकार करने वाले फिलिप्स ने ग्लव्स उतारकर ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने शुरू कर दी। अब वह अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेकर ग्लेन फिलिप्स ने इतिहास रच दिया। 15 साल में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के किसी स्पिनर ने पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। फिलिप्स ने तीसरे दिन सुबह उस्मान ख्वाजा के बड़े विकेट के साथ विकेट लेने की शुरुआत की।
इन पांच बल्लेबाजों का किया शिकार
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी के हीरो कैमरून ग्रीन और ट्रेविस हेड 46 रन की तेज साझेदारी कर न्यूजीलैंड के लिए खतरा बन रहे थे। फिलिप्स ने हेड और मिचेल मार्श को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया। इसके बाद एलेक्स कैरी और फिर ग्रीन को आउट कर अपना पांचवां विकेट हासिल किया।
2008 में जीतन पटेल ने किया था कमाल
बता दें कि न्यूजीलैंड के लिए आखिरी बार किसी कीवी स्पिनर ने घरेलू मैदान पर पांच विकेट लेने का कारनामा दिसंबर 2008 में किया था। तब जीतन पटेल ने नेपियर में 5/110 की कमाल की गेंदबाजी की थी। न्यूजीलैंड के सामने अभी भी मुकाबला जीतने की काफी कठिन चुनौती है, कीवी टीम को 369 रनों का लक्ष्य मिला है।

भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली