ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट…. कम जगह, ज्यादा मेहमान, ताबड़तोड़ सात हजार रजिस्ट्रेशन रद्द
भोपाल: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं और प्लानिंग की परतें उधेड़ने लगी हैं। 7 हजार रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए। कुल 32 हजार रजिस्ट्रेशन में से 7 हजार को जांच के बाद निरस्त कर दिया गया। अब 25 हजार मेहमानों को प्रवेश मिलेगा। ये रजिस्ट्रेशन समिट से एक दिन पहले निरस्त किए गए। जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन सत्र के दौरान आयोजन स्थल मानव संग्रहालय में सिर्फ 5 हजार उद्योगपति ही मौजूद रहेंगे। इनमें अडानी, बिड़ला जैसे देश के शीर्ष उद्योगपति शामिल हैं।
समिट के लिए कुल 32 हजार रजिस्ट्रेशन हुए थे। पिछले 3 दिन में 10 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने के कारण एक दिन पहले विंडो बंद करनी पड़ी। ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने के बाद समिट की योजना में भी बदलाव करना पड़ा। मप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम के मुताबिक समिट में 20 हजार मेहमानों को शामिल करने का लक्ष्य था। ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने के कारण इनकी जांच की गई। जिसमें 7 हजार रजिस्ट्रेशन निरस्त किए गए हैं। अब शेष बचे 25 हजार उद्योगपतियों को ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
4 दिनों तक 4 मापदंडों पर जांच जारी रही, लेकिन मामला अभी भी अटका हुआ
अधिकारियों के अनुसार, जांच इसलिए की गई, क्योंकि लक्ष्य से 50 फीसदी अधिक रजिस्ट्रेशन हो गए थे। इसमें कंपनी का सालाना टर्नओवर, उद्योग, किस क्षेत्र में निवेश की इच्छा और पिछले 5 साल की पृष्ठभूमि देखी गई। 7 हजार रजिस्ट्रेशन इस मापदंड पर खरे नहीं उतरे। इस कारण इन्हें निरस्त कर दिया गया है।
पंजीकरण का आंकड़ा भले ही फाइनल हो गया हो, लेकिन एक ही समय में 25 हजार मेहमानों को समिट स्थल पर ठहरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। योजना इस तरह तैयार की जा रही है कि उद्योगपति अलग-अलग समय पर पहुंचें। मंजूरी मिलते ही उन्हें ई-मेल के जरिए 'ओके' और एंट्री कार्ड भेजे जा रहे हैं।

राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण