वैश्विक स्मार्टफोन की बिक्री पहली तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़ी
न्यूयॉर्क । इंटरनेशनल डेटा कॉर्प (आईडीसी) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 2024 की पहली तिमाही में वैश्विक स्मार्टफोन बिक्री लगभग आठ प्रतिशत बढ़ी है। इस तरह वैश्विक बिक्री में लगातार तीसरी तिमाही में वृद्धि हुई और इस दौरान सैमसंग ने पहले स्थान पर वापसी की। आईडीसी के वैश्विक तिमाही मोबाइल फोन ट्रैकर के अनुसार इस अवधि में कुल 28.94 करोड़ इकाई की बिक्री हुई। समीक्षाधीन तिमाही में 6.01 करोड़ इकाई की बिक्री के साथ सैमसंग शीर्ष स्थान पर है। एप्पल 5.01 करोड़ इकाई के साथ दूसरे स्थान पर है। इससे पहले 2023 की आखिरी तिमाही में एप्पल शीर्ष स्थान पर थी। तीसरे स्थान पर शाओमी और चौथे स्थान पर ट्रांसन का स्थान है। दोनों कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी में सालाना आधार पर क्रमश: 34 प्रतिशत और 85 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। आईडीसी की वैश्विक ट्रैकर टीम की शोध निदेशक नबीला पोपल ने बयान में कहा कि औसत बिक्री कीमतों में सुधार जारी है और उपभोक्ता अधिक महंगे उपकरण खरीद रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई