25 किलो सोना पहनकर तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन पहुंचे गोल्डन गाइज
तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने वाले एक परिवार का एक वीडियो एक वायरल हो गया है। क्लिप में एक परिवार सोने के भारी आभूषण पहने नजर आ रहा है। कथित तौर पर, मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उन्होंने 25 किलो सोना पहनकर भगवान के दर्शन किए। बता दें कि इतने सोने के साथ दर्शन करने वाले महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले गोल्डन गाइज के नाम से मशहूर सनी नानासाहेब वाघचौरे और संजय गुर्जर हैं।
परिवार के साथ किए दर्शन
एएनआई ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि आंध्र प्रदेश में पुणे के भक्तों ने 25 किलो सोना पहनकर तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन किए। वीडियो में सनी नानासाहेब वाघचौरे और संजय गुर्जर अपने परिवार को साथ हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं। सनी नानासाहेब वाघचौरे और संजय गुर्जर ने सफेद बनियान और धोती के साथ गले में मोटी जंजीरें डाल रखी हैं और और सुनहरी साड़ी में एक महिला आभूषणों से लदी हुई दिखाई दे रही है। बड़ों के सामने एक बच्चा भी खड़ा नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
वहीं, उनकी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक एक्स यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इनकम टैक्स अब आप लोगों पर नजर रख रहा है। एक ने लिखा कि भगवान के सामने यह दिखावा क्यों।
तिरूपति के दर्शन करने आती हैं हस्तियां
आंध्र प्रदेश के तिरूपति जिले में स्थित यह मंदिर घने जंगल के बीच बसा हुआ है। इसे हिंदू धर्म के अनुयायियों द्वारा सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। सिर्फ धार्मिक ही नहीं, मंदिर का स्थापत्य महत्व भी है। यहां अक्सर प्रमुख हस्तियों का आना-जाना लगा रहता है।

महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप