रिफाइनरी की पाइप लाइन की पेट्रोलिंग के दौरान गार्ड को मारी गोली
संखंदौली के गांव मलुपुर में सोमवार आधी रात को मथुरा रिफाइनरी की पाइप लाइन की सुरक्षा टीम के गार्ड गजेंद्र सिंह को सोमवार रात 11:45 बजे युवकों ने गोली मार दी। गार्ड पर हमला टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध युवकों को टोकने पर हुआ। पेट में गोली लगने पर गंभीर हालत में दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मथुरा के थाना हाईवे के गांव उमरी निवासी गजेंद्र सिंह पूर्व फौजी हैं, वह मथुरा रिफाइनरी में गनमैन हैं। सोमवार रात को वह साथी गनमैन अजय सिंह और बोलेरो चालक विष्णु के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे।
मथुरा रिफाइनरी से एत्मादपुर डिपो जा रही पाइप लाइन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान खंदौली के गांव मलुपुर में पाइप लाइन के पास खड़े दो युवकों को शक होने पर टोका तो उन्होंने गोली मारकर घायल करकर भाग गए। साथी गनमैन अजय ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस तलाश कर रही हमलावर
एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि मामले में गनमैन गजेंद्र के पुत्र चिराग की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ खंदौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप