पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 23 लोगों की हत्या की
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में रविवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वाले सभी लोग मुसाफिर थे। हमलावरों ने उन्हें बस से उतारकर आईडी कार्ड चेक किए। उसके बाद उन्हें गोली मार दी। मरने वालों में 20 लोग पंजाब, जबकि 3 बलूचिस्तान के रहने वाले थे।
मूसाखेल के पुलिस अधिकारी नजीब काकर ने बताया कि बंदूकधारियों ने राराशम इलाके में हाईवे को बंद कर दिया था। इसके बाद वे पंजाब से आने-जाने वाली गाडिय़ां रोककर पूछताछ करने लगे। हमलावरों ने यात्रियों के आईडी कॉर्ड चेक करके उन्हें गोली मारी। वारदात के बाद वे 12 गाडिय़ों को आग लगाकर पहाडिय़ों के रास्ते भाग निकले।
अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली
अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मूसाखेल के सीनियर एसपी अयूब खोसो ने कहा कि एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि उन्होंने इसकी पहचान नहीं बताई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि लोगों की जातीय पहचान जानने के बाद उन्हें मारा गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 फ़रवरी 2026)
छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, सीएम साय का कांग्रेस पर हमला
रीवा के केमिकल-फ्री रंगों की देशभर में डिमांड, मंदिरों के फूलों से बन रहा होली का गुलाल
जबलपुर में 5 अफगानी घुसपैठिए 10 मार्च तक न्यायिक रिमांड पर, दमोह में बनवाए थे फर्जी पासपोर्ट
विधानसभा में गूंजा निराश्रित गौवंश का मुद्दा
बेटी की लव मैरिज से नाराज़ पिता बना ‘बुलडोजर बाबा’, JCB से दामाद का घर ढहाया
Madhya Pradesh में इंडस्ट्रियल मीट पर 201 करोड़ खर्च
70 महीनों में 715 कैदियों की मौत का खुलासा
Seoni के स्कूलों में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
Bhopal के बड़े तालाब पर बढ़ता अतिक्रमण