इंडिया-इंग्लैंड सीरीज को लेकर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 28 रन से अपने नाम किया. दोनों टीमें दूसरे मैच में 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया इस मैदान पर आज तक एक भी मैच नहीं हारी है. इंग्लैंड को इसी मैदान पर भारत ने मात दी थी. उस मैच में रोहित शर्मा के बल्लेबाज से दोनों पारियों में शतक निकला था. सीरीज के बीच हरभजन सिंह ने बड़ी बात कह दी है. इस पूर्व दिग्गज का कहना है कि डर है इंग्लैंड के लिए टर्निंग पिच बनाने के बाद भारत हार न जाए.
भज्जी ने दिया बयान
हरभजन सिंह ने जडेजा और राहुल के दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद अपनी राय साझा की और चिंता जताई. अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए इस दिग्गज ने आशंका जताई कि टर्निंग पिच बनाकर भारत गेम न हार जाए. उन्होंने कहा, 'टीम अच्छी दिखती है, लेकिन अनुभव की कमी है. हां, रोहित शर्मा हैं, लेकिन दूसरे सर्वश्रेष्ठ रन-स्कोरर अश्विन हैं. बल्लेबाजी के मामले में, लाइन-अप कमजोर दिखती है. और अगर वे टर्निंग ट्रैक पर खेलते हैं, जो मुझे जो लगता है कि वे ऐसा करेंगे, क्योंकि उन्होंने कुलदीप यादव, अश्विन और अक्षर पटेल के रहते हुए वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया है.'
टर्निंग विकेट बनाने से कहीं...
हरभजन ने आगे कहा, 'मुझे डर है कि इंग्लैंड के लिए टर्निंग पिच बनाने के बाद भारत हार न जाए. यह बल्लेबाजी यूनिट युवा है, उन्हें समय की जरूरत है और अगर उन्हें अच्छा ट्रैक मिलता है, तो वे अच्छा प्रदर्शन भी कर सकते हैं.' बता दें कि विशाखापत्तनम की पिच से स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है और प्लेइंग-11 में रवींद्र जड़ेजा की जगह कुलदीप यादव और सौरभ में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है. भारत के पास आर अश्विन और अक्षर पटेल के रूप में दो ऑफ स्पिनर हैं, इसलिए वाशिंगटन सुंदर को शायद ही दूसरे टेस्ट में मौका मिला. सुंदर ने 2021 के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है.
दूसरे टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप