बारिश से धुल जाएगा हेडिंग्ले टेस्ट
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून, शुक्रवार से होगी। पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले (लीड्स) में खेला जाना है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद पहली बार टीम इंडिया उनके बगैर टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी।
भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के पास है, जबकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हैं। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2007 के बाद इंग्लैंड में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, लेकिन पहले टेस्ट से पहले हेडिंग्ले का मौसम डरा रहा है। पहले टेस्ट मैच में बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं। ऐसे में जानते हैं हेडिंग्ले टेस्ट के पांचों दिन मौसम कैसा रहेगा।
पांचों दिन बारिश आने के आसार
IND vs ENG 1st Test (हेडिंग्ले टेस्ट) मैच के सभी पांच दिनों में बारिश होने का अनुमान है। आइए जानते हैं हर दिन कैसा मौसम रह सकता है।
पहला दिन
पहले दिन 5-10 प्रतिशत बारिश आने के आसार हैं। पहले दिन न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रह सकता है। इस दौरान 12-13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
दूसरा दिन
दूसरे दिन सबसे ज्यादा 60 प्रतिशत बारिश आने के आसार हैं। दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रह सकता है। वहीं हवा करीब 17-18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
तीसरा दिन
तीसरे दिन भी 5-10 प्रतिशत बारिश आने के आसार हैं। इस दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री रह सकता है।
चौथा दिन
चौथे दिन सबसे कम 25-30 प्रतिशत बारिश आने के आसार हैं। चौथे दिन न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 30 19 डिग्री रह सकता है।
पांचवां दिन
पांचवें दिन 25-30 प्रतिशत बारिश आने की उम्मीद है। पांचवें और आखिरी दिन न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री रह सकता है। इस दौरान हवा करीब 18 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
IND vs ENG 1st Test के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
भारतीय टीम इस प्रकार-
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और हर्षित राणा

शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत