भारी बारिश की चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन संभागों में येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर दिनभर रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे मौसम भी ठंडा हो गया है। इसके वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर तीन संभागों में येलो अलर्ट जारी किया है।
आगामी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। आज शुक्रवार को बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। बता दें कि इन दिनों प्रदेश के अधिकांश जगहों पर अच्छी बारिश हो रही है।
इसके वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। गांवों में बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। छोटे-छोटे पुलों के टूटने या फिर जलभराव की वजह से ग्रामीणों की आवाजाही भी बंद हो रही है। प्रदेशभर में बारिश की वजह से अब ठंड भी बढ़ने लगी है।

मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर