हेमंत सरकार ने मंइयां सम्मान राशि बढाकर 2500 की
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मंइयां सम्मान योजना के तहत सम्मान राशि को एक हजार रुपये से बढ़ाकर ढाई हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है। यह लाभ दिसंबर 2024 से लागू होगा।
इस योजना का फायदा 50 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा। राज्य सरकार इस योजना को लागू करने के लिए अतिरिक्त नौ हजार करोड़ रुपये का इंतजाम करेगी। इसके लिए एक कमेटी के गठन का प्रस्ताव दिया गया है, साथ ही झारखंड खनिजधारी भूमि उपकर अधिनियम के माध्यम से राजस्व संग्रहण में बढ़ोतरी पर भी फोकस किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, कैबिनेट ने पारा शिक्षकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों और बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) एवं सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) को ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) का लाभ देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा में भी बदलावों का ऐलान किया गया है। वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों को अधिकतम 10 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान होंगे।

श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद