अल-अरूरी की मौत का बदला लेने हिज्बुल्ला ने इजरायल पर दागीं 62 मिसाइलें
गाजा। हमास नेता अल-अरुरी की मौत के बदले हिज्बुल्ला ने इजरायल पर एक के बाद एक 62 मिसाइलें दागी हैं। बता दें कि हमास नेता की मौत पिछले हफ्ते बेरूत में हो गई थी। हिज्बुल्ला का कहना है कि इजरायल पर ये हमला हमास नेता की मौत के जवाब में पहली कर्रवाई थी। हिज्बुल्ला ने ये मिसाइल अटैक उत्तरी इजरायल पर किया है। लेबनान के चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला ने इजरायल पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है। हिज्बुल्ला ने ये हमला हमास लीडर शेख सालेह अल-अरुरी की मौत के जवाब में किया है। दावा है कि हिज्बुल्ला ने इजरायल पर एक के बाद 62 मिसाइलें दागीं हैं। हिज्बुल्ला ने ये मिसाइल अटैक करने के बाद बयान जारी कर बताया कि 62 अलग तरह-तरह की मिसाइलों से हमला किया है। ये हमला एयर कंट्रोल बेस पर किया गया है। हालांकि इजरायल ने भी इस हमले का जवाब दिया है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि इस हमले के जवाब में उसने एक टेररिस्ट सेल को टारगेट किया गया है।
हालांकि, इजरायली सेना ने इस हमले में किसी के हताहत होने नुकसान की कोई जानकारी नहीं दी है। सूत्रों की माने तो इजरायली वायुसेना मेरोन एयर कंट्रोल पर अपने लड़ाकू विमान नहीं उतार सकी, क्योंकि हिज्बुल्ला के हमलों से रनवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। बता दें कि कुछ ही दिन पहले लेबनान की राजधानी बेरूत में हमास लीडर शेख सालेह अल-अरुरी की मौत ड्रोन अटैक में हो गई थी। उस समय अल-अरुरी हमास से जुड़े फिलिस्तीनी और लेबनानी लोगों के साथ बैठक कर रहा था। इस ड्रोन अटैक के लिए सीधे तौर पर इजरायल को जिम्मेदार माना गया था। हालांकि, इजरायल ने न तो इसकी पुष्टि की थी और न ही इसे खारिज किया था।

टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में सरकार घिरी, छात्रावास हादसे और योजना पर तीखी बहस
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए