जून 2025 में कितना भरा सरकार का खजाना
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था के 8 साल पूरे होने के मौके पर सरकार ने जून 2025 का GST कलेक्शन डेटा जारी किया है। जून महीने में देश का सकल GST संग्रह ₹1.85 लाख करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 6.2% की बढ़ोतरी को दिखाता है।
हालांकि, यह आंकड़ा अप्रैल 2025 के ₹2.37 लाख करोड़ और मई 2025 के ₹2.01 लाख करोड़ के मुकाबले कम है।
5 साल में दोगुना हुआ GST कलेक्शन
वित्त मंत्रालय के अनुसार, FY25 (2024-25) में कुल GST संग्रह ₹22.08 लाख करोड़ रहा, जो FY21 में ₹11.37 लाख करोड़ था। यानी पांच वर्षों में करीब दोगुनी बढ़ोतरी। FY24 में यह ₹20.18 लाख करोड़ और FY23 में ₹18.08 लाख करोड़ था।
औसत मासिक GST संग्रह में भी बढ़ोतरी
सरकार ने बताया कि औसतन मासिक GST संग्रह FY22 में ₹95,000 करोड़ था, जो FY24 में बढ़कर ₹1.68 लाख करोड़ हुआ और FY25 में ₹1.84 लाख करोड़ तक पहुंच गया।
विवेक जालान, पार्टनर, टैक्स कनेक्ट एडवाइजरी सर्विसेज LLP के अनुसार, "लगातार दो महीनों तक ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा GST कलेक्शन और डबल डिजिट ग्रोथ के बाद जून 2025 का ₹1.85 लाख करोड़ का संग्रह थोड़ा धीमा जरूर लग सकता है। लेकिन अब तक के YTD (वर्ष की शुरुआत से अब तक) ग्रोथ 11.8% के साथ टैक्स बुएंसी (Tax Buoyancy) 1% से ज्यादा बनी हुई है।"
उन्होंने आगे कहा कि वित्त मंत्री द्वारा जताई गई स्थिर विकास दर, नियंत्रण में महंगाई और निजी निवेश में तेजी के आधार पर FY26 के लिए बजटीय GST लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

महिलाओं के लिए कौन सा रुद्राक्ष है सबसे शुभ? जानें धारण करने के सही नियम और फायदे
क्यों Kal Bhairav ने काटा Brahma का सिर? जानें ‘काशी के कोतवाल’ बनने की रहस्यमयी कथा
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल