नकवी की नाक बचाने के लिए पाकिस्तान कितनी बार करेगा बहानेबाज़ी?
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए हैंडशेक विवाद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को बड़ा दावा किया है। पीसीबी का कहना है कि आईसीसी के विवादास्पद मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट और कप्तान से माफी मांगी है। इसके साथ ही पीसीबी ने यह भी कहा कि आईसीसी मामले की जांच के लिए तैयार है। हालांकि, अब आईसीसी ने पीसीबी के इन दावों की फिर से पोल खोल दी है। आईसीसी ने पीसीबी के इन दावों पर करारा जवाब दिया है।
मैच से पहले पाकिस्तान की नौटंकी
बुधवार को पाकिस्तान टीम ने यूएई के खिलाफ मुकाबले के लिए होटल से स्टेडियम जाने में देरी की। टीम का विरोध इस बात को लेकर था कि आईसीसी ने पायक्रॉफ्ट को हटाने से इनकार कर दिया था। इससे उनकी दोहरी फजीहत हो गई थी। टीम स्टेडियम पहुंची, लेकिन देरी से और फिर मैच भी खेला। पीसीबी ने पायक्रॉफ्ट को एशिया कप से बाहर करने की मांग की थी, फिर उसने पाकिस्तान-यूएई मैच से उन्हें हटाने की मांग की, लेकिन आईसीसी ने दोनों मांगें ठुकरा दीं। पाकिस्तान ने फिर टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की गीदड़भभकी भी दी थी, लेकिन पैसे के दबाव में ऐसा नहीं कर पाया। हालांकि, तमाम नौटंकी के बाद एक माफी से पीसीबी का काम चल गया।
PCB का दावा- 'पायक्रॉफ्ट ने मांगी माफी'
पीसीबी ने बुधवार को 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर बयान जारी करते हुए लिखा, 'आईसीसी के विवादास्पद मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मैनेजर और कप्तान से माफी मांगी है। पायक्रॉफ्ट ने 14 सितंबर को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों को हैंडशेक से रोका था। पायक्रॉफ्ट ने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों को हाथ मिलाने से मना किया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पायक्रॉफ्ट की हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।'
कोड ऑफ कंडक्ट जांच का दावा
पीसीबी ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि आईसीसी इस मामले में जांच करने को तैयार है। पीसीबी ने कहा, 'आईसीसी ने 14 सितंबर के मैच के दौरान हुए कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की जांच करने की सहमति जताई है।
पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए एकजुटता
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि हैंडशेक से परहेज का फैसला पूरी टीम का था। उन्होंने कहा था, 'यह कदम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उठाया गया था।' इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी।
आईसीसी ने खोली पीसीबी की पोल
आईसीसी ने अब पायक्रॉफ्ट का बचाव करने के साथ-साथ पीसीबी के दोनों दावों की पोल खोली है। आईसीसी के एक विश्वसनीय सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'माफी सिर्फ गलतफहमी के लिए थी। पायक्रॉफ्ट ने जो भी किया, वह नियमों के मुताबिक था।' सूत्र ने यह भी साफ किया कि आईसीसी तभी जांच शुरू करेगा जब पीसीबी ठोस सबूत पेश करेगा। उन्होंने कहा, 'और आईसीसी तभी अपनी जांच शुरू करेगा जब पीसीबी यह सबूत देगा कि पायक्रॉफ्ट की गलती क्या थी।'
आईसीसी ने पूछा- सबूत क्यों नहीं दिए?
आईसीसी ने अपने लिखित संदेश में कहा, 'आईसीसी की जांच पीसीबी द्वारा दर्ज रिपोर्ट में दी गई जानकारी के आधार पर की गई थी। हमने रिपोर्ट को सच मान लिया और पाया कि इसके साथ कोई भी सहायक दस्तावेज या सबूत नहीं दिए गए। पीसीबी के पास प्रारंभिक रिपोर्ट के साथ अपनी टीम के सदस्यों के बयान जमा करने का पूरा मौका था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।'

राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा