लंदन में सैंकड़ों फलस्तीन समर्थकों ने निकाला मार्च
लंदन । सैंकड़ों फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने लंदन में मार्च किया। इस बीच पुलिस ने नस्लीय घृणा भड़काने और आपातकालीन कर्मचारियों पर हमला करने सहित कथित अपराधों के लिए 12 लोगों को गिरफ्तार किया। प्रदर्शनकारी लंदन के पार्क लेन में इकट्ठा हुए। तभी सभी ने अभी युद्धविराम की मांग वाले बैनर भी लहराए। प्रदर्शनकारियों ने फलस्तीन को मुक्त करो के नारे भी लगाए। दोनों के बीच जारी संघर्ष में अब तक करीब 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मालूम हो कि सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था, जिसके जवाब में इजरायल ने हमास पर जवाबी कार्रवाई शुरू की थी। इजरायल द्वारा सैन्य प्रतिक्रिया शुरू करने के बाद से लंदन में फलस्तीन समर्थक मार्च एक नियमित घटना बन गई है।

आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा