अगर आप भी 2 सिम यूजर है तो जाने यह बात
दूरसंचार नियामक ट्राई ने हाल ही में बीते 14 जून को उन खबरों को सिरे से नकार दिया जिनमें कहा गया था कि वह कई सिम और मोबाइल नंबर रखने के लिए ग्राहकों पर शुल्क लगाने के बारे में सोच रहा है. टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दूरसंचार पहचानकर्ता (टीआई) संसाधनों का एकमात्र संरक्षक होने के नाते दूरसंचार विभाग ने सितंबर 2022 में नियामक से संपर्क किया था.इस दौरान देश में फोन नंबर संसाधनों के कुशल प्रबंधन और विवेकपूर्ण उपयोग के लिए संशोधित राष्ट्रीय नंबरिंग योजना पर ट्राई से सिफारिशें मांगी गई थीं. बयान के मुताबिक, ट्राई ने राष्ट्रीय नंबरिंग योजना (एनएनपी) के संशोधन पर अपना परामर्श पत्र जारी किया जिसका मकसद दूरसंचार पहचानकर्ता (टीआई) संसाधनों के आवंटन और उपयोग को प्रभावित करने वाले सभी कारकों का आकलन करना है.ट्राई (TRAI) ने कहा कि इसका उद्देश्य ऐसे संशोधन प्रस्तावित करना भी है, जो आवंटन नीतियों और उपयोग प्रक्रियाओं को बेहतर बनाएंगे, ताकि वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए टीआई संसाधनों का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित हो सके. दूरसंचार नियामक ने कहा कि यह अटकलें कि ट्राई कई सिम या फोन नंबर संसाधन रखने के लिए ग्राहकों पर शुल्क लगाने का इरादा रखता है, बिल्कुल गलत है. ऐसे दावे निराधार हैं और केवल जनता को गुमराह करते हैं.

तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत
शिक्षा के मंदिरों से हो भारतीयता के भाव का उद्घोष : मंत्री परमार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 8 गिरफ्तार
धमतरी का अनोखा गांव: यहां 7 दिन पहले शुरू हो जाती है होली
अंबिकापुर में दूषित पानी से फैला पीलिया, 45 से ज्यादा लोग बीमार
CG News: मार्च में छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, जानें किस मुद्दे पर जनसभा को करेंगे संबोधित
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का साया; क्लासरूम के बाहर मिली चुनरी और माला