भारत ने डीएलएस के आधार पर बांग्लादेश को 19 रन से दी मात
बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव और डी हेमलता के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्षा बाधित दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस तकनीक के आधार पर 19 रन से हरा दिया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज मुर्शिदा खातून ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। राधा के तीन विकेट की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनने वाली मेजबान टीम को 119 रन पर समेट दिया। राधा ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल को दो दो विकेट मिले।
डीएलएस में बढ़त का मिला फायदा
जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा (0) का विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बाद हेमलता ने 24 गेंद में 41 रन बनाए और भारत ने 5. 2 ओवर में एक विकेट पर 47 रन बना लिए थे, जब दोबारा वर्ष शुरू हो गई। हेमलता ने अपनी अविजित पारी में पांच चौके और दो छक्के जड़े।
उस समय भारत डकवर्थ लुईस प्रणाली से 19 रन आगे था और वर्ष के कारण आगे का खेल नहीं होने पर भारत को विजयी घोषित किया गया। भारत अब पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।
दीप्ति शर्मा, रेणुका ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में लगाई छलांग
भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गईं और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को पहले मैच में बांग्लादेश पर 44 रन से जीत दिलाने में मदद की।
दीप्ति एक स्थान की बढ़त के साथ 725 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 759 अंकों के साथ गेंदबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज है। रेणुका चार पायदान की बढ़त के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। वह अब तीसरे स्थान से केवल एक अंक दूर है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई