भीषण गर्मी से जूझ रहा भारत, तापमान 48 डिग्री पहुंचा
भारत का बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है और अब मौसम विभाग ने ये बताकर चिंता बढ़ा दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। बुधवार को राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल अब तक देश में सबसे ज्यादा है। गर्मी के चलते जलस्त्रोत सूख रहे हैं, जिससे पीने के पानी का संकट बढ़ सकता है। दिल्ली में तो बिजली की खपत 8 हजार मेगावॉट तक पहुंच गई है।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 24 स्थानों पर बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। राजस्थान के बाड़मेर में 48 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 47.4 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 47.8 डिग्री और जैसलमेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री, महाराष्ट्र के अकोला में 44.8 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 47.7 डिग्री, पंजाब के भटिंडा में 46.6 डिग्री, गुजरात के कांडला में 46.1 डिग्री और उत्तर प्रदेश के झांसी में 45 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तीन से चार डिग्री की वृद्धि की भविष्यवाणी की है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद