भारतीय वायु सेना ने घायलों को किया रेस्क्यू
खराब मौसम के कारण लेह में फंसे नागरिकों को बचाने के लिए अब भारतीय वायु सेना आगे आई है। भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान से हताहतों को एयरलिफ्ट किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस विमान की मदद से घायलों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया गया है।
भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट की तस्वीरें
भारतीय वायु सेना ने इस एयरलिफ्ट की जानकारी देते हुए तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सद्भावना के तहत IAF के एएन-32 विमान को लेह से चंडीगढ़ तक घायलों को एयरलिफ्ट करने के लिए तैनात किया गया था।
नागरिकों के लिए जीवन रेखा बनी IAF
भारतीय वायु सेना ने आगे कहा कि बर्फ और खराब मौसम के कारण सड़कें बंद हो गई। इस वजह से भारतीय वायु सेना लद्दाख और उसके आसपास के दूरदराज के क्षेत्रों में फंसे हमारे नागरिकों के लिए एकमात्र जीवन रेखा बनी हुई है।
वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जरूरत के हिसाब से विमानों की संख्या का इस्तेमाल किया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन