डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी में आयी तेजी, इतने पैसे आगे रहा रुपया..
वर्ष 2024 के दूसरे कारोबारी हफ्ते में भारतीय करेंसी में तेजी देखने को मिली है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बीते कारोबारी हफ्ते में भारतीय करेंसी बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है।
फॉरेक्स ट्रेडर ने भारतीय करेंसी को लेकर कहा है कि डॉलर में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भारतीय करेंसी को बढ़त हासिल करने में मदद की है।
रुपये में तेजी
आज इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में भारतीय करेंसी 83.09 पर खुली। इसके बाद रुपया ग्रीनबैक के मुकाबले 83.06 पर कारोबार करने से पहले 83.04 के स्तर को छू गई, जो पिछले बंद से 9 पैसे की वृद्धि दर्ज करती है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.15 पर बंद हुई।
डॉलर इंडेक्स में तेजी
दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.09 प्रतिशत बढ़कर 102.22 पर बना हुआ है। कच्चे तेल में आज नरमी देखने को मिली है। यह 1.12 प्रतिशत गिरकर 77.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर है।
हरे निशान पर शेयर मार्केट
आज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स 73.62 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 72,099.77 पर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई निफ्टी 25.85 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 21,736.65 पर पहुंच गया। वहीं, एक्सचेंज डेटा के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को 1,696.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप