भारतीय सेना की फ्यूल जरूरतों को झट से पूरा किया इंडियन ऑयल ने.....
भारत की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम किया है। वहीं, इस ऑपरेशन के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्परेशन (IOC) ने भी भारतीय सेना का भरपूर सहयोग किया है। दरअसल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इंडियन ऑयल ने भारतीय सेना को 4 गुना ज्यादा फ्यूल सप्लाई किया था। इस बात की जानकारी खुद इंडियन ऑयल कॉर्परेशन के चीफ टर्मिनल मैनेजर राकेश कुमार ने दी है।
4 गुना बढ़ गई थी डिफेंस सेक्टर की मांग
IOC के चीफ टर्मिनल मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डिफेंस सेक्टर की मांग 4 गुना बढ़ गई थी। उस दौरान इंडियन ऑयल इस मांग की आपूर्ति करने के लिए मौजूद था। इंडियन ऑयल ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना को बिना किसी परेशानी फ्यूल की आपूर्ति की। इंडियन ऑयल ने भारतीय नौसेना की मांग पर सिर्फ 3 दिन के नोटिस पर पारादीप और हल्दिया रिफाइनरियों में अपने जहाज तैनात किए और समय रहते सेना की मांग पूरी की।
सुरक्षा एजेंसियों के साथ IOC का कॉर्डिनेशन
अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि इंडियन ऑयल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान स्ट्रेटेजिक प्रिपरेशन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी का सबूत देते हुए बिना किसी परेशानी के भारतीय सेना को फ्यूल आपूर्ति सुनिश्चित की। रक्षा और सुरक्षा एजेंसियों के साथ कॉर्डिनेशन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा के साथ हमारा बहुत अच्छा और हाई लेवल वाला कॉर्डिनेशन है। क्योंकि वे हमसे प्रोडक्ट ले रहे हैं, इसलिए उनकी जरूरतों के लिए हमें उनसे लगातार बात करनी होती है। इंडियन ऑयल की सुरक्षा एजेंसियों के साथ हर हफ्ते बातचीत होती है। इसके अलावा, इंडियन ऑयल उनके आपूर्ति विभाग के साथ भी मीटिंग करता है।
इन 4 प्रोडक्ट का बिजनेस करता है इंडियन ऑयल
चीफ टर्मिनल मैनेजर ने कहा कि वे इंडियन ऑयल के स्मार्ट टर्मिनल पर हैं। यहां उनके पास 27,000 किलोलीटर की क्षमता है। इंडियन ऑयल 4 प्रोडक्ट का बिजनेस करता है। इनमें पेट्रोल, डीजल, HSD और कम सल्फर वाले HFHSD शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि उनके पास एक आपातकालीन प्रोटोकॉल है। साथ ही, पर्याप्त टैंक क्षमता भी है। आमतौर पर उनके सभी प्रोडक्ट के लिए 25 दिनों का कवरेज होता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली
Rani Durgavati Vishwavidyalaya में डॉ. सुरेंद्र सिंह बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता
ईरान तनाव के बीच भारत-बांग्लादेश कूटनीति तेज, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट पर सबकी निगाह
शहर में दो दिन तक मिलेगा जैविक सब्जियों का स्वाद
नामांकन के बाद ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी, 91 लाख नाम कटना चिंताजनक
दिल्ली की बल्लेबाजी बनाम गुजरात की मजबूत गेंदबाजी दिलचस्प
स्टे के बावजूद सुनवाई करने वाले जज के आदेश रद्द
बिजली टैरिफ में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया