कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के परिवार की संदिग्ध हालत में मौत
कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल का परिवार संदिग्ध हालत में मृत मिला। मौत के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि बाथरूम में गोली लगने से पति-पत्नी की मौत हुई है।
मृतकों की पहचान 42 वर्षीय आनंद सुजीत हेनरी, उनकी 40 वर्षीय पत्नी एलिस प्रियंका और उनके 4 वर्षीय जुड़वां बच्चे नूह और नीथन के तौर पर हुई है। पुलिस को इसकी जानकारी उस समय हुई जब परिवार के एक रिश्तेदार ने घर पर फोन किया और किसी ने नहीं उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला था। मौके से 9 मिमी पिस्तौल और एक मैगजीन भी मिली। शुरुआती जांच एयर कंडीशन या हीटर के कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक होने से मौत की आशंका जाहिर की जा रही थी। लेकिन पुलिस को घर में गैस रिसाव या दोषपूर्ण उपकरणों का कोई सबूत नहीं मिला।
आनंद और एलिस दोनों आईटी सेक्टर में नौकरी कर रहे थे और पिछले 9 सालों से अमेरिका में रह रहे थे। आनंद सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और एलिस एक सीनियर विश्लेषक थीं। वे दो साल पहले न्यू जर्सी से सैन मेटो काउंटी में रह रहे थे। दंपति ने साल 2020 में 17.42 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था। आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी काफी मिलनसार थे। भारतीय वाणिज्य दूतावास भारत में उनके परिजनों से संपर्क में है और उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान की जा रही है।

पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में
एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक