पर्यावरण बचाने की पहल: नक्सलियों ने हरित प्रदेश अभियान में लगाए पौधे
सुकमा जिले के पुलिस लाइन परिसर में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जीवन की नई शुरुआत का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण एवं डीएफओ अक्षय दिनकर भोंसले की उपस्थिति में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने 110 पौधे लगाए।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को समझाया कि ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत लगाया गया हर पौधा न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा, बल्कि यह जीवन में नई उम्मीद और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।
आत्मसमर्पित नक्सली मुचाकी हिड़मा ने कहा कि मैंने कुछ दिनों पहले आत्मसमर्पण किया है। नक्सली संगठन में शामिल होकर वर्षों तक परिवार से दूर रहकर परेशानियां झेलनी पड़ीं, लेकिन अब सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने के बाद सुकून मिल रहा है। आज मां के नाम एक पेड़ लगाकर मैंने जिंदगी की नई शुरुआत की है।
इस अवसर पर एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि जिन हाथों में कभी हथियार थे, अब वही हाथ समाज और पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधे लगा रहे हैं। यह बदलाव जिले के लिए प्रेरणादायी है। पौधारोपण कार्यक्रम में एएसपी अभिषेक वर्मा, डीएसपी के.के. बाजपेई, डीएसपी मोनिका श्याम, डीएसपी शिवानंद तिवारी, रक्षक केंद्र प्रभारी और सूबेदार भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव