IPL 2024:सुनील गावस्कर ने CSK को लेकर की भविष्यवाणी
इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 17 के लिए उत्साह बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। मार्च 2024 में आईपीएल 2024 के शुरू होने की उम्मीद है।
2023 में पांचवीं बार सीएसके ने जीता खिताब
इस बीच एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने छठे खिताब का बचाव करने टूर्नामेंट में उतरेगी। आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर सीएसके ने पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। 19 दिसंबर को दुबई में हुए मिनी लीग में सभी टीमों ने अपने लिए खिलाड़ियों का चुनाव किया।
गावस्कर ने की भविष्यवाणी
इस बीच अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर सीएसके को लेकर एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि सीएसके एक बार फिर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी। पूर्व कप्तान ने कहा कि "मुझे लगता है कि निश्चित रूप से टॉप चार में आएगी। आप किसी भी टीम को हां नहीं कह सकते, लेकिन 'निश्चित रूप से पसंदीदा को कह सकते।"
सीएसके का प्रदर्शन
पिछले कई सालों में सीएसके ने जिस तरह प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 में से 16 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। इस बीच वह 13 बार भी क्वालीफाई कर सकते हैं। अगर आप 2024 के ऑक्शन देखें तो उन्होंने अपने कमजोर पहलुओं को मजबूत किया है।
पिछले साल गेंदबाजी में उन्हें थोड़ी कमी लगी थी और अंबाती रायुडू के संन्यास लेने से उन्हें मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की जरूरत थी, जो उन्होंने किया है। उनके पास युवा और सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।
2024 धोनी का आखिरी आईपीएल
बता दें कि 2024 आईपीएल एमएस धोनी के करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी ने आईपीएल 2023 का पूरा सीजन घुटने पर पट्टी बांधकर खेला था, जिसके बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी करवाई थी। उन्होंने आईपीएल 2023 में एक और सीजन खेलने की घोषणा की थी। अब देखना होगा कि वह इस सीजन में संन्यास लेंगे या नहीं।

शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल