पर्थ टेस्ट में पिच बदलाव पर इरफान पठान की मजेदार टिप्पणी
नई दिल्ली । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती मैच में पर्थ की पिच ने सभी को चौंका दिया। पहले दिन सतह पर तेज गेंदबाजों के लिए भरपूर उछाल और मूवमेंट था, लेकिन दूसरे दिन यह तस्वीर पूरी तरह बदल गई। पिच धीमी पड़ने के साथ दरारें उभरने लगीं, जिससे बल्लेबाजों को कुछ राहत मिली। पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने पिच के इस अचानक बदलाव पर मजेदार टिप्पणी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, इतना जल्दी तो मेरी पत्नी का मूड भी नहीं बदला, जितनी जल्दी ये पिच बदली है। पर्थ की हरी सतह ने पहले दिन दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों को भरपूर मदद दी। भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने घास से भरी इस पट्टी पर स्विंग और उछाल का खूब फायदा उठाया। लेकिन दूसरे दिन पिच की प्रकृति बदल गई, सतह पर हलचल कम हो गई और बल्लेबाजों ने क्रीज पर अधिक समय बिताने का मौका पाया।
इरफान पठान की यह हल्की-फुल्की पोस्ट क्रिकेट प्रशंसकों के बीच तेजी से वायरल हो गई। फैन्स ने इसे न केवल पिच की स्थिति पर एक सटीक मजाक माना, बल्कि पठान की हाजिरजवाबी की भी तारीफ की। पिच में अचानक बदलाव ने खिलाड़ियों और विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। कुछ ने इसे टेस्ट क्रिकेट की अनिश्चितता का हिस्सा बताया, जबकि अन्य ने इसे पिच क्यूरेटर की तैयारी पर सवाल उठाने का मौका माना। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस पहले मुकाबले ने पहले ही दो दिनों में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब देखना यह है कि अगले तीन दिनों में खेल का क्या रुख रहता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन