इस्राइल ने राफा में विस्थापितों पर की बमबारी, 11 फलस्तीनियों की मौत, 40 घायल
गाजा के सबसे दक्षिणी शहर पश्चिम राफा में बृहस्पतिवार रात को इस्राइल ने विस्थापितों के तंबुओं पर बमबारी कर दी। हमले में करीब 11 फलस्तीनियों की मौत हो गई। वहीं, 40 से अधिक अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फलस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने इस्राइली बमबारी के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस्राइली टैंकों ने अल-मवासी इलाके में तंबुओं पर गोले दागे और गोलियां भी चलाई गईं, जिसके चलते तंबुओं में मौजूद विस्थापितों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दहशत के चलते विस्थापित लोग अपने तंबू छोड़कर खान यूनिस के दक्षिण-पश्चिम के इलाकों की ओर भाग गए। बता दें कि अल-मवासी समुद्र तट पर एक रेतीला क्षेत्र है। यह गाजा पट्टी के केंद्र में दीर अल-बलाह शहर के दक्षिण-पश्चिम से पश्चिमी खान यूनिस के मध्य और राफा के पश्चिम तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सीवेज नेटवर्क, बिजली लाइनों, संचार नेटवर्क और इंटरनेट का अभाव है, जिससे वहां रहने वाले विस्थापित व्यक्तियों के लिए रहने की स्थिति कठिन हो गई है।

रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
ग्वालियर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अभ्युदय जैन हत्या मामले में मां बरी
सिंगापुर में योगी सरकार का बड़ा MoU, नोएडा एयरपोर्ट बनेगा कार्गो हब
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP में 3000 किलो का खजूर बना आकर्षण का केंद्र, बाजार में उमड़ी भीड़
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
भगवान भी प्रसन्न, भक्त भी सेहतमंद—इस पत्ते का अद्भुत महत्व