इजरायल ने हमास के ठिकानों को किया तबाह, 27 की हुई मौत
गाजा पट्टी। इजरायल और हमास के बीच जंग पूरी तरह नहीं थम रही है। आए दिन हमलों की खबरें आ रहीं हैं। बुधवार को इजरायल ने गाजा पट्टी में हवाई हमला किया। इसमें 27 फलस्तीनी मारे गए। यह हमला हमास के नियंत्रण वाले इलाके में किया गया। इजरायल के ताजा हमले से क्षेत्र में युद्धविराम खतरे में पड़ सकता है। युद्धविराम पिछले महीने प्रभावी हुआ था। इजरायली सेना ने कहा कि वह गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हमला कर रही है। हमास प्राधिकरण के तहत काम करने वाली नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि फलस्तीनी क्षेत्र के उत्तर में गाजा शहर में 12 लोग मारे गए तथा दक्षिणी खान यूनिस क्षेत्र में 10 लोग मारे गए। इजरायली सेना ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा उस क्षेत्र की ओर गोलीबारी करने के बाद, जहां सेना क्षेत्र के दक्षिण में काम कर रही थी, उसने हमास के ठिकानों पर हमला किया।
सेना ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई युद्धविराम समझौते का उल्लंघन है। आईडीएफ (इजरायली सेना) के किसी भी सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। जवाब में, आईडीएफ ने गाजा पट्टी में हमास के आतंकवादी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए। इजरायल के हवाई हमले में लेबनान के तीसरे सबसे बड़े शहर सिडोन में 13 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इजरायली सेना ने कहा कि उसने उन आतंकियों को निशाना बनाया, जो सिडोन के पास एक भीड़भाड़ वाले फलस्तीन शरणार्थी शिविर में एक ट्रेनिंग कैंप चला रहे थे। इजरायल के खिलाफ हमलों के लिए हमास द्वारा इस कैंप का संचालन किया जा रहा था। जबकि हमास ने हमले की आलोचना की है। उसने कहा कि एक खुले खेल परिसर को निशाना बनाया गया, जिसका उपयोग शिविर में रहने लोग करते थे। लेबनान में शरणार्थी शिविरों में कोई सैन्य प्रतिष्ठान नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में बुधवार को भी हवाई हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। इजरायली सेना ने इसी इलाके में हिजबुल्ला के ठिकानों से सटे दो गांवों को खाली करने को कहा है। यह माना जा रहा है कि इन ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है। इजरायली सेना ने लेबनान में पांच चौकियों पर कब्जा कर रखा है और इन्हीं जगहों से दक्षिणी लेबनान में अक्सर ही हवाई हमलों को अंजाम दिया जाता है। इजरायली सेना का कहना है कि वह ईरान समर्थित हिजबुल्ला या हमास सदस्यों को निशाना बनाती है।

विधासनभा सत्र का सातवां दिन खाली पदों पर घिरी सरकार, मंत्री ने भर्ती का दिया आश्वासन
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
1500 से ज्यादा सफल उड़ानों के बाद कैसे हुआ बड़ा क्रैश?
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
'आउट होकर वापस आए हैं'; सनी देओल-बॉबी और अक्षय खन्ना के कमबैक पर फराह खान की टिप्पणी; तारीफ में कही ये बात
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक
T20 WC: कैफ ने रणनीति पर उठाए सवाल, टीम चयन से लेकर बुमराह के इस्तेमाल और दुबे की गेंदबाजी तक पर साधा निशाना