गाजा संघर्ष विराम को लेकर इजराइल कतर में भेजेगा प्रतिनिधिमंडल
यरूशलम । इजराइल ने गाजा युद्धविराम समझौते पर बातचीत जारी रखने के लिए कतर में अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार वह अगले सप्ताह कतर की राजधानी दोहा में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने वाला है। यह जानकारी इजरायली अधिकारी ने दी है। सेना के अधिकारी ने शनिवार को कहा कि प्रतिनिधिमंडल में गैर-वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो समझौते में मानवीय मुद्दों के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करने के लिए अनिवार्य है। बताया जा रहा है कि जिस समझौते पर सहमति बनने की उम्मीद है, उसमें साढ़े चार महीने के युद्ध में ठहराव, गाजा में हमास द्वारा बंधकों की रिहाई और इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई, साथ ही गाजा को मानवीय सहायता बढ़ाना शामिल है।
इससे पहले टेलीफोन पर एक कैबिनेट चर्चा हुई और मंत्रियों को पेरिस में वार्ता के बारे में अपडेट प्राप्त हुआ। बता दें कि कतर, मिस्र और अमेरिकी मध्यस्थों के नेतृत्व में वार्ता सप्ताहांत में आयोजित की गई थी। इजरायल के अधिकारियों ने कहा कि पेरिस में आयोजित वार्ता रचनात्मक थी और एक समझौते की सामान्य रूपरेखा तक पहुंचा। हालांकि, हमास ने बाद में इस बात से इनकार किया कि इस मामले में कोई महत्वपूर्ण प्रगति भी हुई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण