रोडवेज बस में खरगोश का टिकट काटना पड़ा भारी
बरेली डिपो की रोडवेज बस में खरगोश के दो टिकट काटने वाले परिचालक की जांच शुरू हो गई है। उसने शनिवार को बरेली से बदायूं आते समय खरगोश के टिकट काट दिए थे। इसमें पशु मित्र विकेंद्र शर्मा की शिकायत पर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।शहर कोतवाली क्षेत्र के पारस अग्रवाल शनिवार को बरेली के कुतुबखाना से खरगोश खरीदकर ला रहे थे। वह बदायूं आने के लिए बरेली डिपो की बस में बैठे थे। उन्होंने खरगोश के बच्चे का पिंजरा गोद में रख लिया था। इसके बावजूद परिचालक ने खरगोश के 75-75 रुपये के दो टिकट काट दिए। तीसरा टिकट 75 रुपये का पारस अग्रवाल का काटा था।
बस में कई और यात्री बैठे थे। कई यात्रियों से रुपये लेकर भी टिकट नहीं दिए गए थे। एक यात्री से उसके सामान के 450 रुपये ले लिए गए, पर टिकट उसे भी नहीं दिया गया था।
पारस अग्रवाल ने इसके बारे में पशु मित्र विकेंद्र शर्मा को बताया तो उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर दी। अब अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी है। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि यह मामला बरेली डिपो का है। वहीं से इसकी जांच हो रही है।

लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत