ऑस्ट्रेलिया को हराना अफ्रीका के लिए नहीं होगा आसान
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लॉडर्स के ऐतिहासिक ग्राउंड पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला 11 जून से 15 जून तक खेला जाना है, जबकि 16 जून को रिजर्व डे के लिए रखा गया है। इस खिताबी मैच के लिए दोनों टीमों की टीमों का पहले ही एलान हो चुका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस के पास है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम की कप्तान टेम्बा बावुमा के पास हैं।
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी बार WTC Final का खिताब जीतना चाहेगी, जबकि अफ्रीका की टीम की नजरें पहले डब्ल्यूटीसी खिताब को जीतने पर हैं। ऐसे में जानते हैं साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच टेस्ट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है?
दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी हैं। दोनों टीमें इससे पहले 101 टेस्ट बार आमने-सामने भिड़ी है, जिसमें से 54 बार ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीता है, जबकि साउथ अफ्रीका सिर्फ 26 टेस्ट मैच जीत पाया है। हालांकि इस बार साउथ अफ्रीका के हौसले बुलंद हैं और उसके खिलाड़ी उलटफेर करते हुए नजर आ सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर पर 23 टेस्ट जीते हैं जबकि साउथ अफ्रीक को अपने घरेलू सरजमीं पर 16 टेस्ट में जीत नसीब हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने घर के बाहर 29 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने घर से बाहर 10 टेस्ट मैच जीते हैं।
5 खिलाड़ी, जिन पर SA vs AUS WTC Final पर होगी सभी की नजरें
साउथ अफ्रीका
1. एडन मार्करम
2.रयान रिक्लेटन
3. टेम्बा बावूमा
4. केशव महाराज
5. कगिसो रबाडा
ऑस्ट्रेलिया
1. मार्नस लाबुशेन
2.स्टीव स्मिथ
3. पैट कमिंस
4. जोश हेजलवुड
5.कैमरन ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की पूरी टीमें-
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर।
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावूमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, टोनी डी जोरजी, रयान रिकेल्टन, एडन मार्करम।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम