जय शाह का बड़ा ऐलान, भारतीय क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा बोनस
BCCI के सचिव जय शाह जल्द ही इस पद को छोड़ सकते हैं. खबरें है कि BCCI के कर्ता-धर्ता जय शाह अभ विश्व क्रिकेट के बॉस बनने वाले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल खत्म हो रहा है और जय शाह का उनकी जगह लेना लगभग तय है. अब इसका फैसला कब होगा, ये तो आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा लेकिन जाने से पहले जय शाह ने भारतीय क्रिकेटरों की झोली में और ज्यादा पैसे का इंतजाम कर दिया है. BCCI सचिव ने घरेलू क्रिकेट में इनाम का ऐलान किया है, जिसका फायदा महिला क्रिकेटरों से लेकर जूनियर और सीनियर मेंस क्रिकेटरों तक को भी मिलेगा.
अब अवॉर्ड के साथ मिलेगा पैसा
BCCI के सचिव शाह ने सोमवार 26 अगस्त को ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए बोर्ड के नए फैसले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से अब घरेलू क्रिकेट में महिलाओं के सभी टूर्नामेंट और जूनियर क्रिकेट के सभी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम में पैसा भी दिया जाएगा. इतना ही नहीं, सीनियर मेंस क्रिकेट के दो सबसे अहम टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भी ऐसे अवॉर्ड के साथ प्राइज मनी दी जाएगी. रणजी ट्रॉफी में पहले से ही प्राइज मनी दी जाती रही है.
घरेलू क्रिकेटरों की कमाई
जय शाह के इस फैसले से घरेलू क्रिकेटरों की कमाई में कुछ इजाफा जरूर होगा और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में और भी सुधार की प्रेरणा मिलेगी. BCCI सचिव ने इस फैसले की वजह भी बताई. उन्होंने बताया कि इस फैसले से बोर्ड घरेलू क्रिकेटरों के अच्छे प्रदर्शन को पहचान और इनाम देना चाहता है. उन्होंने इस फैसले को पास करने के लिए BCCI की एपेक्स काउंसिल का भी धन्यवाद दिया और देश के क्रिकेटरों के लिए अच्छा माहौल बनाने के प्रयास को जारी रखने की बात भी कही.
BCCI ने बढ़ाई खिलाड़ियों की कमाई
पिछले 3-4 साल में BCCI ने पुरुष टीम के साथ ही महिला क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट में भी खिलाड़ियों की कमाई को बढ़ाने का काम किया है. इस साल की शुरुआत में ही बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों की मैच फीस में इजाफे का ऐलान किया था. वहीं दो साल पहले बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट के इंटरनेशनल मुकाबलों में महिला खिलाड़ियों की मैच फीस को भी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर करने का ऐलान किया था. इससे पहले बोर्ड ने रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ियों की मैच फीस भी लगभग दोगुनी कर दी थी.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही