जयशंकर ने कहा, ये हमले भारत के आर्थिक और ऊर्जा हितों को प्रभावित करते
नई दिल्ली । मोदी सरकार में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के आसपास के जहाजों पर हाल के हमलों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय बताकर कहा कि इसतरह के खतरे सीधे देश की ऊर्जा और आर्थिक हित को प्रभावित करते हैं। तेहरान में अपने ईरानी समकक्ष होसैन अमीराब्दुल्लाहियन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर, जयशंकर ने कहा कि भयानक स्थिति से किसी भी समूह को लाभ नहीं होगा।
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के आसपास भी कुछ हमले देखे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बड़ी चिंता का विषय है। जाहिर है, इसका सीधा असर भारत के ऊर्जा और आर्थिक हितों पर भी पड़ता है। इजराइल-हमास युद्ध के बीच ईरान समर्थित यमन के हैती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में हाल ही में व्यापारी जहाजों पर किए गए हमलों का जिक्र कर जयशंकर ने इस तथ्य पर जोर दिया कि इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।
विदेश मंत्री जयशंकर की टिप्पणी हैती विद्रोहियों द्वारा अदन की खाड़ी में यमन के तट पर एक अमेरिकी जहाज पर हमला करने के बाद आई है। एक दिन पहले, हैती ने लाल सागर में एक अमेरिकी विध्वंसक की ओर एक एंटी-शिप क्रूज मिसाइल दागी थी। अमेरिका और ब्रिटेन ने पिछले हफ्ते यमन में हूती ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे। दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के लिए तेहरान पहुंचे जयशंकर ने कहा कि भारत और ईरान दोनों पश्चिम एशिया में हालिया घटनाओं को लेकर चिंतित हैं, और क्षेत्र में हिंसा और शत्रुता को और बढ़ने से रोकने के महत्व पर जोर देते हैं।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम