जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' ने पहले दिन की शानदार कमाई
15 अगस्त को बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. जिसमें स्त्री 2 ने बाजी मार ली है मगर जॉन अब्राहम की वेदा भी कम नहीं है. इसने कमाई के मामले में अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में को पीछे छोड़ दिया है. वेदा का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. वेदा की ये कमाई वीकेंड पर और बढ़ने वाली है.
वेदा में जॉन अब्राहम के साथ शारवरी वाघ, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक्शन से भरपूर है.
पहले दिन किया इतना कलेक्शन
जॉन अब्राहम की वेदा ने पहले दिन अच्छी कमाई की है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने टोटल 6.52 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो अक्षय कुमार की खेल खेल में से ज्यादा है. जॉन ने इस बार अक्षय को पीछे छोड़ दिया है. ये मार्जन ज्यादा नहीं है तो अक्षय वीकेंड पर भी पूरा हो सकता है.
जॉन नहीं तोड़ पाए अपना रिकॉर्ड
जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म एक विलेन रिटर्न में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी. अब देखना होगा जॉन की वेदा का क्या हाल होने वाला है.
ये है कहानी
वेदा की बात करें तो इस फिल्म की कहानी राजस्थान के बाड़मेर की ये कहानी है जहां 150 गांवों का प्रधान वहां का कानून तय करता है. वहां एक नीची जात के लड़के को ऊंची जात की लड़की से प्यार हो जाता है और फिर शुरू होता है एक खूनी खेल.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप