सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ बीजेपी-जेडीएस की संयुक्त पदयात्रा.......3 अगस्त से
बेंगलुरु । कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ बीजेपी-जेडीएस ने संयुक्त तौर पर मोर्चा खोलने की घोषणा की है। दोनों दलों की ओर से भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर 3 अगस्त से पदयात्रा निकलेगी। इसमें दोनों दलों के बेंगलुरु से मैसूर तक एक सप्ताह की पदयात्रा करने का ऐलान किया है। पदयात्रा में मैसूर में कथित भूमि आवंटन घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इस्तीफे मांगा जाएगा। राज्य में मुडा घोटाले को लेकर सियासत जारी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम वरिष्ठ बी एस येदियुरप्पा ने सिद्धारमैया से इस्तीफे की मांग की है।
सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ बीजेपी और जेडीएस की संयुक्त मीटिंग हुई थी। मीटिंग के बाद दिग्गज भाजपा नेता येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ बेंगलुरु से मैसूर तक हम पैदल यात्रा करने वाले हैं। हम जनता से आह्वान करते हैं कि वे इसमें हमारा साथ दे। मैं राज्य की जनता से अपील करना चाहता हूं कि वे अधिक से संख्या में इस मार्च में शामिल हों। जब तक यह सरकार इस्तीफा नहीं देती है, तब तक तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
जब तक मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं दे देते हैं, तब तक हम संघर्ष जारी रखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कर्नाटक में महंगाई और खराब कानून-व्यवस्था कांग्रेस सरकार की देन है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा राज्य के साथ अन्याय करने के आरोप पर सीतारमण ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से ईंधन, दूध और स्टांप शुल्क की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ बदहाल पूंजीगत व्यय के कारण खराब हुई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही