जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर एक्सेसिबल लग्जरी खंड में प्रवेश करेगी
गुरुग्राम । जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अगले दो वर्षों में चार नई ऊर्जा वाले वाहन पेश करने की योजना के साथ एक्सेसिबल लग्जरी खंड में प्रवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके लिए एक नयी खुदरा श्रृंखला एमजी सेलेक्ट’ की स्थापना की जा रही है। एक्सेसिबल लग्जरी में ऐसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद आते हैं, जो कीमत के लिहाज से सामान्य उत्पादों और अत्यधिक महंगे उत्पादों के बीच में होते हैं। कंपनी की योजना पहले साल में भारत के 12 शहरों में विशेष अनुभव वाले केंद्र स्थापित करने की है। अधिकारी ने बताया कि एमजी सेलेक्ट के साथ हम अगले दो वर्षों में चार नये उत्पाद लाएंगे। उन्होंने कहा कि हम नये मंच और उत्पाद लाएंगे और ये नयी ऊर्जा वाहनों (एनईवी) के मंच होंगे। इसलिए इसमें प्लग-इन हाइब्रिड, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमजी सेलेक्ट पूरी तरह से ईवी श्रृंखला नहीं है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी