जस्ट बात एआई से बनने वाले वीडियो के मामले में अग्रणी है
कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए वीडियो बनाने वाले प्लेटफॉर्म Justbaat.AI ने हाल ही में गूगल की ओर से वीडियो पब्लिशिंग को लेकर हुए नीतिगत बदलावों के बावजूद एक अहम एलान किया है। गूगल ने 1 अप्रैल को नई नीति के बारे में घोषणा की थी। इसके जरिए एड सेंस, एड मॉब और एड मैनेजर जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़ी वीडियो इन्वेंट्री मुद्रीकरण नीतियों (मॉनेटाइजेशन स्ट्रैटजी) में बदलाव हुआ था। इसके बाद से वीडियो कंटेंट और उनके बीच विज्ञापन के स्थान से जुड़ी प्रक्रियाओं का व्यापक आकलन करने की जरूरत पैदा हुई है।
आउटस्ट्रीम एड रेवेन्यू में संभावित गिरावट को ध्यान में रखते हुए जस्ट बात डॉट एआई ने इनस्ट्रीम रेवेन्यू में बढ़ोत्तरी की अपार संभावनाओं पर जोर दिया है। जस्ट बात नई तकनीक के साथ डिजिटल परिवेश से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर रहा है। आधुनिक एआई तकनीक के साथ जस्ट बात उन डिजिटल प्रकाशकों को प्लग एंड प्ले सॉल्यूशन देता है, जो अपनी वीडियो मॉनेटाइजेशन नीतियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
जस्ट बात द्वारा विकसित टूल के जरिए प्रकाशकों को स्टूडियो की गुणवत्ता वाले इनस्ट्रीम वीडियो बनाने का मौका मिलता है। इसे गूगल की संशोधित वीडियो पब्लिशर नीति के अनुरूप ही बनाया गया है। अलग तरह से बनाए जाने वाले इन वीडिया के जरिए अधिकतम एंगेजमेंट और रीटेंशन व असाधारण मु्द्रीकरण अवसरों को सुनिश्चित किया जा सकता है।
जस्ट बात एआई से बनने वाले वीडियो के मामले में अग्रणी है। अपनी आधुनिक तकनीक के बूते यह डिजिटल परिवेश में नए बदलाव ला रहा है। जस्ट बात के सह-संस्थापक और सीईओ शौर्य राव निगम कहते हैं कि डिजिटल उद्योग जगत में चल रही अनिश्चतताओं के बीच प्रकाशकों को मजबूती देने का काम Justbaat.AI करता है। हम अचानक आए किसी भी संकट को आमदनी के अवसर में बदल लेने का जरिया हैं। हर दिन बदले डिजिटल के दौर में आगे रहने के लिए हमारे पास ऐसे आधुनिक टूल हैं, जिनसे इनस्ट्रीम मॉनेटाइजेशन को मजबूती मिलती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप