मंत्री केदार कश्यप के भतीजे का सड़क हादसे में निधन, सीएम साय ने जताया शोक
रायपुर: नवा रायपुर स्थित अटल नगर में सामने आए एक सड़क हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की मौत हो गई। हादसा बाइक के डिवाइडर से टकराने से हुआ। हादसे में घायल निखिल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
सीएम ने जताया दुख
मंदिर हसौद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर निखिल की मौत की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा- वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र,निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल कश्यप परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

PM मोदी पर हमले की साजिश! बक्सर से CIA को मैसेज भेजने वाले 3 युवक गिरफ्तार
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अफसरों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां
70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू—NDRF मौके पर
MP पुलिस आरक्षक भर्ती में जबलपुर के सुनील टॉपर, 9.78 लाख में 6525 चयनित
वर्दी के साए में ‘गवाहों की फैक्ट्री’! नईगढ़ी के बाद अब यहां पनपा पॉकेट गवाह सिंडिकेट
महाकुंभ वायरल गर्ल निकली नाबालिग, NCST जांच में खुलासा—पति फरमान पर FIR दर्ज
BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली दौरे पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से होगी अहम मुलाकात