लिव-इन में रह रही युवती ने पार्टनर को उतारा मौत के घाट,खुद को किया सरेंडर
कोलकाता। लिव इन रह रही एक युवती ने अपने पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को फोन करके बुलाया और खुद को सरेंडर कर दिया। मृतक की पहचान सार्थक दास के रूप में हुई है और वह आरोपी गर्लफ्रेंड संहति पॉल के साथ रह रहा था, जो एक पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट है। आरोपी महिला तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है।
रिपोर्ट की मानें तो यह कपल करीब डेढ़ साल से एक किराए के फ्लैट में लिव-इन रह रहा था। हाल के दिनों में दोनों के बीच काफी झगड़े हो रहे थे। संहति पॉल ने बुधवार को लिव-इन पार्टनर सार्थक दास को कई बार चाकू से घोंपा। इसके बाद महिला ने खुद ही पुलिस को फोन करके बुला लिया। कॉल मिलने के तुरंत बाद पुलिस कोलकाता के उत्तर 24 परगना में स्थित दमदम इलाके में इस कपल के अपार्टमेंट में पहुंची। रूम में उन्हें खून से सना सार्थक का शव मिला, जिस पर चाकू से कई वार के निशान थे। हालांकि, सार्थक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में महिला ने यह कबूल किया है कि उसने ही सार्थक दास की हत्या की है। हालांकि, सार्थक की हत्या के पीछे की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बैरकपुर के डीसीपी (साउथ जोन) अनुपम सिंह ने बताया, ‘हमने महिला को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया।

एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान